Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वित्तीय वर्ष 14 15 में धनराशि कहां और कैसे खर्च हुई नहीं बता सके अफसर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :आज आयुक्त सभागार में यूपी विधानसभा की पंचायती विभाग की पंचायती विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई । इस बैठक में डॉ सोमेन्द्र तोमर , अन्य सदस्य विधायक सतीश चंद्र द्विवेदी ,रणविजय सिंह , भूपेश चौबे , जिलाध्यक्ष पवन कसौधन मौजूद रहे । जिले में विधान सभा की निगरानी समिति ने विकास कार्यो का स्पाट विजिट किया।
इस दौरान विकास कार्यों में गोलमाल के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें सबसे बड़ी गोलमाल साल दो हजार चौदह पन्द्रह के दौरान चार करोड़ रुपयों की है। विधायक सोमेंद्र सिंह तोमर की अगुआई में आई टीम ने जिले के कुदरहा ब्लाक के मसोढिया में जांच शुरू की तो अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई जिसके लिए सीडीओ को जांच कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश देते मामले को अवगत कराने को कहा। पंचायती राज विभाग की सत्यता जानने आयी समिति को विभाग में चार करोड़ रुपये केवल प्रचार प्रसार के मद में खर्च दिखाया गया है। वित्तीय वर्ष 14 15 में ये धनराशि कहां और कैसे खर्च हुई अफसर बता नहीं सके। इसे भी जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश समिति ने दिया। इसके अलावा औचक निरीक्षण करने पहुंची समिति ने जब आवास का हाल देखा तो दंग रह गए। पुराने मकान में आगे के हिस्से में केवल बरामदा बना नया दिखाकर भुगतान करने को लेकर सचिव ग्राम सभा को तत्काल निलंबित करने और एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश समिति ने दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे