सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने रविवार को पाण्डेय बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जाम, नाली, स्वच्छता आदि के मुद्दे प्रमुखता से सामने आये। पुष्कर मिश्र ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि चरणबद्ध ढंग से सभी वार्डो में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था को सभासदों के सहयोग से प्रभावी बनाया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान सभासद तारक जायसवाल, चुनमुन लाल, अनवर सिद्दीकी उर्फ कम्मो भाई ने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। जितेन्द्र यादव, विकास बरनवाल, सतीश सोनकर, मोतीलाल, दिलीप, ओम प्रकाश मिश्र पप्पू भैया, शमशुद्दीन खान के साथ ही स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इसी कड़ी में पुष्कर मिश्र ने रोडवेज नेहरू तिराहे पर संस्कार भारती द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में कहा कि धरती बचाने के लिये सबको मिलकर प्रयास करना होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ