अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नारा अढ़नपुर गांव के पूरे बुद्धि मजरे में रविवार को तब कोहराम मच गया जब अज्ञात कारणों से लगी आग में एक के बाद एक 87 घर जलकर खाक हो गये। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों के रहने और भोजन का फ़िलहाल प्रबंध किया गया है।
जानकारी के अनुसार गोमती नदी के किनारे बसे मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नारा अढ़नपुर गांव के पूरे बुद्धि मजरे में रविवार दोपहर आग ने तबाही मचाई। इस तबाही में ग़रीबों के आशियाने और गृहस्थी देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गई, इस पर सितम ये कि तेज़ हवा ने आग में घी का काम कर दिया। नतीजतन 87 घर पूरी तरह उजड़ गये। उधर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों कड़ी मेहनत किया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। जिसके कारण ग्रामीणोंं की फसले में आग की भेंट चढ़ गई।
![]() |
खबर पाकर एसडीएम अभय कुमार पांडे, सीओ सूक्ष्म प्रकाश, आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम अभय कुमार पांडे ने बताया कि आग से कितना नुकसान हुआ है उसकी पड़ताल किया जा रहा है। फौरी तौर पर पीड़ित परिवार वालों के रहने और खानें का प्रबंध करा दिया गया है।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ