अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र के दल सरायं गॉव में घूर मे फेकी गयी राख की चिंगारी से वाहन जल कर राख हो गया ग्रामीणो के घंटो मस्कत के बाद आग पर काबू मिल सका सूचना के बाद घंटो देर बाद फायर सर्विस की गाड़ी पहुची लेकिन तब तक ग्रामीणो ने आग पर काबू पा लिया था जिसके चलते फायर सर्विस को बैरक वापस आना पडा
बताया जाता है कि सोमवार को दलसराय गॉव शान मोहम्मद ऊर्फ पप्पू घर के बगल लगे घूर मे फेकी गयी राख की चिंगारी से आग लग गयी जब तक लोग हल्ला गुहार सुनकर वहा पहुच कर आग पर काबू पाते तब तक आग ने बिकराल रुप घारण कर लिया आग की चपेट मे पप्पू की परचून दुकान छप्पर के नीचे खड़ी टाटा सूमों कार एमएच 04 क्यू 6941 के आलवा एक बछड़ा झुलस गया उधर आग ने कल्लू की परचून की दुकान को भी चपेट में ले लिया और धू धू कर जलकर राख हो गया पप्पू ने बताया कि जगनेटर से आग पर काबू पाया गया और कहा कि सूचना के करीब एक घटा तक फायर सर्विस नही पहुच सकी तब तक आग ग्रामीणों की मदत से बुझाया जा चुका था उधर सूचना पाते ही हल्का लेखपाल मौके पर पहुच कर क्षति का आकलंन किया



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ