Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बंटवारे को लेकर भाई ने की भाई की हत्या


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।जमीन जायदाद के लिए इंसान इस हद तक गिर सकता है कि भाई भाई ही एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाए तो ऐसी स्थिति में रिश्तो की अहमियत कैसे बच पाएगी । ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा का है जहां आज सुबह एक सरफिरे ने अपने ही सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी । दरअसल मामला संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहा था । मृतक सफीक तथा उसका बड़ा भाई नफीस दोनों गोवा में रहकर धंधा किया करते थे । अभी हाल ही में दोनों भाई गोवा से बलरामपुर आए थे और इनके दो अन्य भाई तौकीर तथा रफीक हैं । भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बात चल रही थी । आज सुबह नफीस ने घर पर ही सफीक को तड़ातड़ तीन गोली मारी । गोली की आवाज सुनकर घरवाले तथा आसपास के लोग दौड़े और खून से लथपथ सफीक को जिला मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया  । अब्दुल मजीद उर्फ कल्लू का कहना है कि नफीस बदमाश किस्म का लड़का है और उसने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की है जब कि उसे पहले समझाया जा रहा था कि बंटवारा बराबर बराबर किया जाएगा । पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की जायदाद की बंटवारे को लेकर नफीस ने अपने भाई सफीक को गोली मारी मारी है । 3 गोली लगने के कारण उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई । लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा तथा आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे