Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हत्यारोपी को मनकापुर पुलिस ने भेजा जेल


गोंडा : सोमवार को मनकापुर पुलिस ने नाटकीय ढंग से ग्राम प्रधान के भाई के हत्यारोपी को ग्रिफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया |
पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह के निर्दश पर बीते शनिवार को मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गाँव के प्रधान नंदकिशोर के २२ वर्षीय भाई शनि उर्फ़ राजू पुत्र रामदीन अपने मित्र विनोद पुत्र पंचम के साथ देर रात्रि घर के सामने चाय की ढाबली पर गपशप में मशगूल था कि इसी बीच भिटौरा  मजरे के पठानपुरवा निवासी मनोज कुमार बरवार अपने अपने दो अन्य साथियो समेत प्रधान के भाई को गोली मारने का आरोप है |



 सीओ ने बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि वारदात के समय नशे में था और मृतक के पास अवैध तमंचा था जिसे देखने के लिए छीनाझपटी में एकाएक गोली चल गयी | जिससे प्रधान के भाई व पास बैठे विनोद घायल हो गए |

वीडियो 

सीओ का दावा है कि गठित के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि लखपतनगर मोड़ के पास हत्यारोपी मनोज मौजूद है | सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अपने हमराही उपनिरीक्षक वसी अहमद ,सिपाही बब्बन व कपिलदेव यादव के साथ पहुचकर मौके से आलाकत्ल के साथ धरदबोचा जिसे मेडिकल परीक्षण करा कर जेल भेज दिया गया | बताते चले कि मामले में शनिवार देर रात्रि ग्राम प्रधान द्वारा दो नामजद व एक अज्ञात के विरूद्व हत्या ,जानलेवा हमला, जानमाल की धमकी व एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने मुख्यारोपी को ग्रिफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे