Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उदयपुर मे लगा स्वराज का चौपाल,मंत्री रमापति ने लोगो के साथ विकास पर किया मंथन


चौपाल मे पूर्ति और पीडब्ल्यूडी विभाग पर लोगो ने जताया आक्रोश 
गोण्डा:भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही पंचायत स्वराज अभियान  के क्रम मे रविवार को वजीरगंज के उदयपुर ग्रण्ट गांव मे मंत्री रमापति शास्त्री ने रात्री चौपाल लगा कर मोदी और योगी सरकार ग्रामोदय के लिए चलाए गए योजनाओ की चर्चा की। चौपाल मे जिले के अनेक विभागो के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
शाम सात बजे चौपाल मे पहुंचे मंत्री का ग्रामवासीयो एव पार्टी पदाधिकारीयो के स्वागत उपरान्त श्रीशास्त्री ने अभियान मे शामिल योजनाओ पर विस्तार से चर्चा करते हुये गांव मे अबतक हुये विकास कार्य की जानकारी सभी विभागाध्यक्षो से लेते हुये उन्होंने कहा की मोदी सरकार के प्राथमिकता वाली योजनाये मसलन  प्रधानमंत्री आवास,शौचालय निर्माण, उज्जवला योजना, सौभाग्य निःशुल्क विद्युत योजना,प्रधानमंत्री सङक योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामूहिक विवाह और पेंशन योजना लाभार्थीयो के चयन और निर्धारित लक्ष्य के शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर  नियमित शिविरो का आयोजन किया जाय।
चौपाल के समापन पर मंत्री ने शौचालय निर्माण के लिए चयनित दर्जनो लाभार्थीयो को प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया। चौपाल मे अपने-अपने विभागो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने वालो मे उपजिलाधिकारी तरबगंज सौरभ कुमार भट्ट, बीएसए सन्तोष देव पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार,डीपीओ दिलीप पाण्डेय, एस पी सिंह कृषि विभाग,डीएसओ,अधिशासी अभियन्ता विद्युत अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार श्याम कुमार,अधीक्षक सीएचसी वजीरगंज शामिल है।

रात्रि विश्राम के उपरांत सोमवार के सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय पर झाङू लगाकर स्वच्छता संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

उपस्थित लोगो मे बाबूलाल शास्त्री,राम शत्रुघ्न तिवारी, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी,शिव कुमार मौर्य, स्वतंत्र सिंह, प्रधानो मे राज कुमार उदयपुर ग्रण्ट, गुड्डू मिश्रा बेइलिया,सरपंच सत्य  नाथ मिश्रा, अरूण शुक्ला करौंदी, जितेन्द्र सिंह सेहरिया,जगदम्बा प्रसाद,राम फेर तिवारी,प्रयांसु सिंह रहे 


आपूर्ति और पीडब्ल्यूडी विभाग रही निशाने पर
उदयपुर ग्रण्ट गांव के लोगो मे आपूर्ति विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रति लोगो खासा आक्रोश रहा। गांव मे महीनो से निर्माणधीन सङक के पूरा न कराये जाने से इस पर आवागमन मे आ रही दुश्वारी की शिकायत लोगो ने मंत्री से चौपाल मे की। मौके पर मौजूद विभाग के अधिशासी अभियन्ता वी के चौधरी से जब इस बाबत पुछा गया तो उन्होंने भी ठेकेदार द्वारा कार्य मे लापरवाही किये जाने की बात स्वीकार करते हुये ठेकेदार के खिलाफ  कारवाई किये जाने का वादा किया वही आपूर्ति विभाग द्वारा ब्लाक के विभिन्न गांवो मे हर महीने आवंटित युनिटो मे हेर फेर कर दिये जाने और कार्ड धारको को मिट्टी का तेल व गल्ला न मिलने का चर्चा भी गर्म रहा। डीएसओ राजीव कुमार द्वारा शिकायतो को गम्भीर ता से न लिये जाने की शिकायत भी पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा की गई। मंत्री रमापति शास्त्री ने शिकायतो का तत्काल निस्तारण  करते हुये अधिकारीयो से कहा की वे कही के सामान्य नागरिक है स्वयं को नागरिक की श्रेणी मे रखकर शिकायतकर्ताओ के समस्या का निराकरण करे।
अटैचमेंट क्षेत्र
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे