सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में केंद्र सरकार ने जो अध्यादेश लागू किया है उसे महिलाओं का अपार समर्थन मिल रहा है। इस अध्यादेश का स्वागत करते हुए बस्ती जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मिस पूर्वांचलअग्रता महरोत्रा* ने कहा कि योगी जी के सुझाव पर मोदी जी ने जो कानून लाया है इस से बच्चियों और महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी सामाजिक ताना बाना और मजबूत होगा। मिस पूर्वांचल ने यह भी कहा कि महिलाओं को सुंदरता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता भी लाना होगा तभी बदलते परिवेश में तरक्की संभव है। इस मौके पर हाल ही में आयोजित रैंप शो में जिन महिलाओं ने ताज हासिल किए थे वैसे अभी भी मौजूद रहीं। इस दौरान 2017 मिसेज इंडिया सुप्रिया राठौर , अनन्या, डॉ मिसेज रंजना वर्मा , निधि चौधरी , मिसेज प्रतिमा राय ,अर्चना सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ