सुनील उपाध्याय
बस्ती :प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को दुबौलिया पूरे ओरीराय गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में स्काउट गाइडों का हौसला बढाया। कहा कि स्काउटिंग के साथ बालीबाल और हाकी में भी उन्हे पारंगत किया जाय। सांसद हरीश द्विवेदी से आग्रह किया कि वे स्काउट गाइडों को बालीबाल और हाकी किट उपलब्ध करायें।
दुबौलिया पूरे ओरीराय गांव में स्काउट गाइड की कलर पार्टी ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट करते हुये कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद का स्टाल लगाकर प्रतिनिधित्व किया। प्रभारी मंत्री को जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने स्कार्फ और जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय ने स्काउट गाइड कैप द्वारा स्वागत किया।
खण्ड शिक्षाधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल, रंजन सिंह, दिनेश सिंह, राम पाल सिंह, घनश्याम प्रजापति, नीरज, रामसुधाकर पाण्डेय, अनिल, दिवाकर सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ