अमरजीत सिंह
फैजाबाद :मवई ब्लाक के मुहम्मदपुर दाउदपुर गॉव मे स्वच्छता भारत मिशन ग्राम स्वाराज अभियान के अन्तर्गत पंचायती राज्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी मे नोड़ल अधिकारी वीके वर्मा व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार की मौजूदगी मे सम्पन्न हुआ
मंगलवार को मुहम्मदपुर दाउदपुर मे पंचायती राज्य दिवस पर ग्राम प्रधान अलीम खॉ नेतृत्व मे एक गोष्ठी आयोजित की गयी गोष्ठी को ब्लाक के नोड़ल अधिकारी वीके वर्मा ने सम्बोधित करते हुए श्री वर्मा ने सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय साफ सफाई प्रधान मंत्री आवास सहित योजनाओ पर बिस्तार से चर्चा की साथ ही योजना से सम्बंधी बहुत जानकारी भी दी वही ग्राम पंचायत सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि शासन के मंशा अनुरुप कार्य कराना हमारी पहली प्राथमिता है और कहा जो लाभार्थी पहली बार छूट गये है उनको पात्र की सूची बनाकर शासन को भेजा गया है शीघ्र ही लाभ दिया जायेगा मौके पर शासन द्वारा संचालित योजनाओ का प्रचार वाहन भी मौजूद रहा इस अवसर पर उपनिरीक्षक गजेन्द्र खरवार व कन्हैया लाल यादव रोजगार सेवक सुनील कुमार मो.दाउद क्षेत्र पंचायत गिरधारी सहित लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ