शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम आगमन के बाद जिले में अद्भुत विकास के रथ के पहिया की गति धीमी नहीं होगी, नई सोच व ऊर्जा के साथ हर योजना को पूरा करने का जुनून भी होगा । मुख्यमंत्री के आगमन के साथ जनसंवाद चौपाल, विकास कार्यो समीक्षा के साथ-साथ जिन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण हुआ योजनाओं से जुड़े अधिकारियों की भी मानसिकता बदलाव होगा । उक्त बातें सांसद प्रतापगढ़ कुंवर हरिवंश सिंह ने मंगलवार को अपने संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सीएम से मांग की थी कि ऐतिहासिक पौराणिक स्थल मां चंद्रिका देवी धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज में मांधाता को तहसील के रूप में विकसित किया जाने की मांग पर सीएम ने सहमति के बाद अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए । सांसद ने कहा कि बकुलाही नदी पर लगभग 20 स्थानों पर रपटा पुल निर्माण किए जाने की मांग रखी जिसकी भी सहमति प्रदान करते हुए अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए है । सांसद ने कहा कि मीडिया के साथ-साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारियों परामर्श मतदाताओं ने मेरा सहयोग किया वही जिले के प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं को पूरा कराने में मदद की है । सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के मिशन ग्राम स्वराज अभियान को गांव-गांव आम जन तक पहुंचाने का संकल्प शासन-प्रशासन का ही नहीं बल्कि भारत सरकार एंव उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को साकार कराने के लिए भाजपा - अपनादल सहित हम सबका है । उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर कुछ कडे और बड़े फैसले भी मुझे लेने पड़े । बाईपास सहित रेलवे, सड़क एवं विद्युतीकरण कार्यों में तेजी लाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों में तय समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करें ।सासंद ने पेयजल में सामने आए तेरह करोड घोटाले पर कहा कि सिर्फ 32 लाख का हिसाब मेरी निधि का है व स्थापित हैण्डपम्प व सोलर लाइट का हिसाब मांगा गया है । सभी स्थापित किए गए कार्यों की जांच हो रहा है । सांसद ने कहा कि प्रतापगढ़ की हित और अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक मैने हर मुद्दे को उठाया व यूपी के लोकसभा सदन में सर्वाधिक प्रश्न पूछने का अव्वल स्थान भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है वह सोशल मीडिया पर गलत प्रचार में उनकी हताशा है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ