Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया मे पैसे के लेनदेन मे युवक की पिटाई से मौत


सुनील उपाध्याय
बस्ती : दुबौलिया थानांतर्गत धरमूपुर निवासी लालू (22) दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। घर पर उसकी पत्नी व दो बच्चे, मां व बहनों के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार करीब तीन माह पूर्व गांव आए लालू ने इसी गांव के सिकन्दर को बीस हजार रुपए उधार दिए थे। करीब एक माह पूर्व खेतीबाड़ी के काम से लालू गांव लौटा तो उसने सिकन्दर से रुपए वापस करने को कहा। सिकन्दर उसे कई दिनों से टाल रहा था। इसी बात को लेकर रविवार की शाम दोनों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई थी। 

घर वालों का आरोप है कि सोमवार की सुबह जब लालू नित्यक्रिया के खेत की तरफ गया था, तभी सिकन्दर व उसके एक रिश्तेदार ने मिलकर सरिया व चाकू से हमला बोल दिया। लालू की पिटाई की खबर घर पहुंची तो मां शारदा देवी, चाची पूनम, पत्नी नीलम, बहनें अंजनी व फूला भी दौड़कर मौके पर पहुंच गई। बीच-बचाव के प्रयास में पांचों घायल हो गईं। 

घटना की सूचना पाकर दुबौलिया पुलिस भी पहुंची। गंभीर रूप से घायल लालू को जिला अस्पताल और परिवार की घायल महिलाओं को सीएचसी दुबौलिया भिजवाने के साथ एनसीआर दर्ज कर लिया। लालू की हालत बेहद नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में ही लालू की मौत हो गई। बस्ती लौटने के बाद दुबौलिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे