अखिलेश्वर तिवारी
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर । सरकारे महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चाहे जितने ढिंढोरा पीट लें परंतु नतीजा सून्य ही नजर आ रहा है । अभी जम्मू कश्मीर के कठुआ तथा उत्तर प्रदेश के उन्नाव का मामला थमा भी नहीं था की यूपी के बलरामपुर में एक बार फिर सात साल की मासूम से चाकू की नोक पर हैवानियत की वारदात सामने आई है। मासूम को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना है पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शिवपुर विजयनगर गांव की। सोमवार की शाम मासूम घर के पास ही अपने खेत पर पिता के साथ काम करने गई थी। वहीं पर गांव के ही 30 साल के चिन्नू ने मासूूम को अकेला पाकर दबोच लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया। बेटी को खेत में ना पाकर पिता उसे खोजने लगा तब तक ग्रामीणों और पिता को अपने बेटी की चीख पुकार सुनाई दी। जब लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी ने पिता के सीने पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की घमकी दी। ग्रामीणों ने आरोपी चिन्नू को मौके पर पकड़ लिया और तब तक गांव वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित पिता अपनी मासूम बेटी को लेकर गम्भीर हालत में स्थानीय अस्पताल में पहुंचा तब तक पचपेड़वा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी लेकिन डाक्टरों ने मासूम की हालत को गम्भीर देखते हुए जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी चिन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। जिले में चार दिनों के भीतर मासूम से रेप की ये दूसरी वारदात है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया गया है वहीं जिला चिकित्सालय में पीड़िता की हालत गंभीर देखते हुए गोंडा के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ