Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घूसखोर लेखपाल को डीएम ने किया निलंबित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।  बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र के बढ़या गांव के लेखपाल द्वारा जमीन के एक मामले में वादी से दो हजार रुपये घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आरोपी लेखपाल को आज तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है l आधिकारिक सूत्रों के अनुसार , बढ़या गांव के रहने वाले हरीराम से हल्का लेखपाल महेंद्र कुमार द्वारा पैमाइश के नाम पर दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुये बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया l मामले को संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी उतरौला बलराम सरोज से कराने के पश्चात दोषी पाये जाने पर आरोपी लेखपाल महेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे