Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में स्कूल चलो अभियान रैली को सांसद ने दिखाई हरी झंडी


गोण्डा। शिक्षक ही देश की दिशा व दशा तय करते है
    उक्त विचार मंगलवार को ब्लाक स्तारीय परिषदीय स्कूलो के नामाकंन को लेकर स्कूल चलो अभियान रैली के मुख्य अतिथि भाजपा गोण्डा सांसद कीतिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैय्या ने कही।उन्होने कहा कि शिक्षक छात्राओ को जैसा चाहेगें वैसा बना दे देगें।केन्द्र व राज सरकार परिषदीय विद्यालयो के सभी संसाधन नि:शुल्क दे रही है।ज्यादा से ज्यादा बघ्चो का नामांकन विद्यालय में कराये।श्री सिंह ने शिक्षको से कहा कि कमी हर जगह होती है पूरी निष्ठा व लगन के साथ शिक्षा के मंदिर में शिक्षास्वरुप प्रसाद वितरण करे तभी इस देश का भला हो सकता है।
वीडियो 


   कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी वीके प्रसाद,जिला बेसिंक शिक्षाधिकारी संतोष देव पान्डेय,एवीयसऐ अर्जुन प्रसाद वर्मा ने सामूहिक रुप से रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।रैली मुख्यमार्ग से होते हुए कस्बें के विभिन्न मार्गो से होते हुए वीआरसी पर समापन हुई।इस मौके पर पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, वैभव सिंह, राजेश मौर्या,अभय कुमार गिरी ,अखंङ प्रताप सिंह,अनूप बाबू, गीता सिंह, अनिल कुमार द्विवेदी , आलोक भारती, मनीष वर्मा,नवीन चद्र आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे