गोंडा। मंगलवार को मनकापुर ब्लाक मुख्यालय पर पंचायती राज्य दिवस के अवसर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सांसद रहे।
ब्लाक मुख्यालय पर पंचायती राज्य दिवस के अवसर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथ सांसद कीर्तिबर्धन सिंह ने ब्लाक पर बने बिकास खण्ड मनकापुर के दिवांगत 14 सेनानियों के नाम लिखे स्तंभ पर पुष्प चढ़ाया तदोपरांत लोक कल्याण मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। सांसद श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र आए जनप्रतिनिधियों व किसानों को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की कमी नही है लेकिन लोगों में इक्षाशक्ति की कमी है। ब्लाक स्तर पर मेले के आयोजन से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सरकार द्वारा कौन कौन सी किसानों, गरीबों, महिलाओं व अन्य पिछड़े वर्गों के लिए योजनाए चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज व समय तेजी से बदल रहा है, जिसका कारण इंटरनेट व मोबाइल है। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को चेताया कि अब जबाना बदल गया है जो जनप्रतिनिध अपने क्षेत्र में विकास कार्य करेगा उसी की कुर्सी सलामत बचेगी नही तो जनता जोड़ तोड़ की राजनीति करने वालों को बख्शेगी नही। सांसद ने खण्ड बिकास अधिकार को निर्देश दिया कि ब्लाक क्षेत्र के सभी 77 गांव के विकास कार्य का बोर्ड स्थापित करें जिससे यह पता चल सके कि किस गांव का विकास किस स्तर पर है। एडीओ आइएसबी सीतापति राम मिश्र ने लोगों को ग्राम विकास कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा फ्री बोरिंग, इंद्र धनुष, शौंचालय, प्रधानमंत्री आवास, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, आगनबाड़ी, उज्वला, आयुष्मान आदि योजनाएँ गरीब परिवार के लिए चलाई जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम बीके प्रसाद, एपीओ अमित राव, बीडीओ शिव कुमार त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी रामभरत पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह ने भी लाभकारी योजनाओं व विकास से संबंधित बातें बताईं। कार्यक्रम के अंत मे सांसद ने मेले में लगे चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, बेसिक शिक्षा विभाग, सबरी कल्याण अभियान, बालविकास परियोजना विभाग, स्वक्षता अभियान, ग्राम स्वराज्य अभियान, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग आदि स्टालों का जानकारी लेते हुए निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम का संचालन बब्बू मिश्रा ने किया। इस मौके पर जनार्दन वर्मा, अंग्रेज सिंह सीताराम मोदनवाल, मोलहू वर्मा, प्रमोद कुमार चंचल, वैभव सिंह, केके सिंह, अनूप सिंह, बीनू सिंह, भारत सिंह, कमलेश पांडेय, राकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ