Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टिकरी जंगल में तेंदुआ की दस्तक ,सूझबूझ से बची की मैन की जान


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा : वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी जंगल के समीप गौरिया रेल पुल के पास सोमवार की दोपहर में लकड़हारों ने तेंदुआ देखा।यह बात उन्होंने रेल लाइन की गश्त करने वाले की मैन पिंटू कुमार को यह सूचना दे कर गश्त के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। की मैन के अनुसार वह जब मंगलवार की सुबह गश्त करते हुए गौरिया रेल पुल पर पहुंचा तो उसने एक जोड़ा तेंदुआ को अपनी तरफ बढ़ते देखा।पहले से सतर्क की मैन ने अपनी लाठी में बंधे मिट्टी के तेल से सने कपड़े में आग लगा कर लाठी को घुमाना शुरू किया।जिससे तेंदुए पीछे हट गए व उसकी जान बची।
की मैन ने तत्काल इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी टिकरी रेंज व रेल अधिकारियों को दी।वनक्षेत्राधिकारी मनमोहन मिश्र ने बताया कि मौके पर तीन वन दरोगा व तीन वन रक्षकों की टीम भेजी गई है व घटना स्थल पर पिंजरा लगवाया जा रहा है।की मैन ने बताया कि शाखा अवर अभियंता ने गश्त हेतु एक सहयोगी दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे