Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लक्ष्य के अनुरूप विकास कार्यो को समय से पूर्ण करने को शासन के नोडल अधिकारी का अधिकारियों को कड़े निर्देश



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जनपद में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु आलोक कुमार, खाद्य आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ को नोडल अधिकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जिन्होनें आज विकास भवन पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार में विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुये अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये है कि लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों को समय से पूर्ण करें अन्यथा विकास कार्यक्रमों में लापरवाही के लिये अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। श्री कुमार ने समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सोमदत्त मौर्य को भू-माफियाओं के कब्जे से जमीन को अवमुक्त कराने के अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिये। राजस्व प्रशासन की समीक्षा के दौरान खाद्य आयुक्त ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देशित किया है कि अमल दरामद के कार्यो में पारदर्शिता लायी जाये और अनावश्यक विवाद दर्शाते हुये अमल दरामद जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बाधित न होने दिया जाये। उन्होने आई0जी0आर0एस0 की शिकायतों में गलत आख्या देकर लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये। बैठक में उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड में आधार कार्ड फीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होने डिप्टी सी0एम0ओ0 से एम्बुलेन्स संचालन, एम्बुलेन्स में दवा की उपलब्धता, एम्बुलेन्स में लगे सिस्टम कार्य कर रहे है कि नही के समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत निर्मित सड़क जिनका समय 5 वर्ष से कम हुआ हो उनका भौतिक सत्यापन कराकर उनके मरम्मत का कार्य करा लिया जाये। ट्रांसफार्मर मरम्मत के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता विद्युत से जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा बताया गया कि 48 से 72 घंटे के अन्दर ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाता है और ट्रांसफार्मर खराब होने पर मरम्मत हेतु विभाग द्वारा लाया जाता है और पहुॅचाया जाता है। बैठक में जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे