अमरजीत सिंह
फैजाबाद : सीओ सर्कल रुदौली आज कल अपराधियों का हब बन चुकी है क्षेत्र घटित अधिकाशं मामले को पुलिस भूल चुकी है या फिर अबैध वसूली के चक्कर में नजर अंदाज करती चली आ रही है जिसको लेकर स्थानीय पुलिस कटघरे मे खड़ी नजर आ रही क्षेत्र मे हत्या,लूट अपहरण सहित दर्जनो मामले का खुलासा न होने से अफवाहो का बाजार गर्म है जो पुलिस के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है
बता दे कि सीओ सर्कल रुदौली के मवई पटरंगा व कोतवाली रुदौली मे पिछले वर्ष से अब तक करीब चार दर्जन से अधिक हत्या लूट डकैती अपहरण व चोरी की घटनाए हुई है जिसमें पटरंगा पुलिस कार्यवाही के मामले मे सीओ सर्कल मे अव्वल रही पुलिस कुछ मामले को भूल चुकी है चाहे पटरंगा थाना क्षेत्र में रजा खा का पुरवा मजरे सरैठा 9 मई 2017 को शादी समारोह से 11 माह के मोहम्मद का अपहरण हो चाहे पुराय मे 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी का अपहरण या गरौड़ा गॉव के किनारे खजूर के नीचे 11जून को मिले 20 वर्षीय युवती का कन्काल के अलावा जखौली चौराहा सर्राफा बाला जी के यहा कि चोरी,सिठौली मे हुई दुराचार,मवई थाना क्षेत्र के सुनबा जंगल में मिली युवती अज्ञात लाश,व पचलौ के पास मिली अजीत रावत हत्या काण्ड़,राम नरेश होटल के सामने से बुलेट चोरी,भेलसर शुजागंज रोड़ की ड़कैती, का खुलासा करने मे सीओ सर्कल की पुलिस नाकाम रही इसमे कुछ पर पुलिस अभी मंथन कर रही है तो कुछ मामले को ठन्ड़े बस्ते मे डाल कर चैन की नींद सो गयी फिरहाल अभी भी सीओ रुदौली अमर सिंह उक्त घटनाओ का शीघ्र खुलासा करने का दावा कर रहे है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ