मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-क्षेत्र मे लगे ए टी एम मशीन से लेकर बैंकों तक सभी खाली पड़े है।बैंकों मे लेनदेन न होने से खाता धारक परेशान हो रहे है।कई दिन से बैंकों मे सर्वर और रुपए न होने से खाता धारकों को बैंकों की परिक्रमा करनी पड़ रही है।इन्हौना मे स्थित भारतीय स्टेट बैंक मे कई दिन बीतने के बाद भी आज तक लेनदेन नही हो सकी है।लोग थकहार के अपने घर वापस लौट जाते है।शादी व अन्य की सहालग भी इस समय बहुत तेज चल रहा है।खाता धारक को उनका ही बैंकों मे जमा रुपया नही मिल रहा है।इतना ही नही सुबह से ही खाता धारक बैंक पहुँच रुपये के लिये लाइन मे खड़े रहते है।लेकिन अन्त मे बैंक कर्मियों द्वारा बता दिया जाता है कि बैंक मे सर्वर नही होने का बहाना बता कर टरका दिया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ