Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेटी की शादी में सलीम ने बांटा राम-सीता की फोटो वाला कलेंडर, अब हो रही सराहना


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. कच्चे मकान में रहने वाला हर व्यक्ति अनपढ़ ही नहीं होता, उसकी सोच को कम आंकना ये भी सही नही। इसलिए के ऐसे ही कच्चे मकान में रहने वाले  सलीम नाम के शख्स ने यहां अपनी उच्च सोच का परिचय दिया। उसने बेटी की शादी में हिंदू वर्ग में जो निमंत्रण दिया वो 
कलेंडर के माध्यम से दिया, जिस पर 
राम-सीता की फोटो लगी हुई थी। और अब सलीम के इस क़दम की जमकर सराहना हो रही है। 

मोतिगरपुर ब्लाक के बागसराय गांव में रचा गया ये इतिहास
मोतिगरपुर ब्लाक के बागसराय गांव में हिन्दू और मुस्लिम दोनों जाति के लोग रहते हैं। 

गांव निवासी मोहम्मद सलीम ने बेटी जहानबानो की शादी का अनोखा कार्ड छपवाया और जब वो बटा तो लोगों की ज़ुबान पर तारीफ़ के पुल बंध गए। 
अब आप भी देखें राम-सीता की फोटो वाला यह कलेण्डर किसी कंपनी के प्रचार का माधयम नहीं, बल्कि सलीम की बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड है। 
सलीम ने बेटी की शादी में हिन्दुओ के लिए अलग और और अपनी बिरादरी के लिए अलग-अलग कार्ड छपवाये।

कुल 127 कार्ड छपवाये और बाटे
सलीम के बेटे कलीम ने बताया कि अगर दीन-इस्लाम की बात कार्ड में लिखते हैं तो कार्ड फेक दिया जाता है, लेकिन धर्म का कार्ड दिया है तो प्रेम से लोग अपने घर में रखेगें। 
उसने बताया कि हमारा इनका भाईचारा बुज़ुर्गों के ज़माने से है, हम उनको मानते हैं वो हमें मानते हैं। 
वो हमें शादी-विवाह में बुलाते हैं हम उन्हें बुलाते हैं, और ऐसा ही भाईचारा रहना चाहिए। 
उसने बताया कि कुल 127 कार्ड छपवा कर बाटे हैं।

उससे तो बढिया है जो हिंदू-मुस्लिम आपस में झगड़ा करते हैं
सलीम के इस कार्य से जहां लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं, 
बोले प्रधान हरिनारायण


वही गांव के प्रधान हरिनारायण ने कहा सलीम ने इतिहास रच दिया है, ऐसा बहुत कम होता है। 
सलीम ने हम हिंदू भाईयों को राम-सीता, कृष्ण-राधा, शंकर-पार्वती का कलेंडर छपवा करके हिंदूओ में वितरण किया और अपना पता दिया। 
ये अच्छी बात है, ये जो हिंदू भाई-मुस्लिम भाई आपस में झगड़ा करते हैं उससे तो बढिया है। 
हम खुश हैं, हमारा ये संदेश दूर तक जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे