अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद: रुदौली विकास खण्ड ने जहा एक तरफ ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव सरकार को धन आवनंटन न करने का आरोप लगा रहे है वही गॉव के एक युवक के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन लगभग 7, 32 लाख रुपये की बन्दर बांट करने का आरोप लगाते हुए जांच की मॉग जिलाधिकारी से की है
मामला विकास खण्ड रुदौली अंतर्गत ग्राम पंचायत मुजफ्फर पुर का है गॉव निवासी राम मगन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर ग्राम विकास अधिकारी पर चौदहवां वित्त जनवरी 2016 से मार्च 2017 तक खर्च किये गए 7,32 लाख रुपए के घोटाला की जांच किए जाने के सम्बंध में शिकायती पत्र दिया है और पूर्व मे दिए गये प्रार्थना पत्र 000893/पर 17अप्रैल 2018 को गलत आख्या देने का आरोप लगाते हुए टीम बनाकर जांचकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है
राम मगन ने उपरोक्त प्रकरण में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि पत्र संख्या 000893 पर दिनांक 18 अप्रैल 2018 को देने पर ग्राम विकास अधिकारी रुदौली द्वारा ग्राम प्रधान को बचाने के चक्कर में गलत आख्या प्रस्तुत की गई है जिसके फलस्वरूप एक टीम बनाकर उक्त प्रकरण की जांच पुनः जांच कराकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ