अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश है कि जला ट्रांसफार्मर 24 घण्टे में बदला जाए लेकिन विधुत विभाग ने एक गांव में एक वर्ष से अधिक समय से जले ट्रांसफार्मर को न बदल कर विधुत विभाग रुदौली के कर्मचारी प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिससे गांव के गरीब दलितों को इस साल भी अंधेरों में रहने व उमस भरी गर्मी से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
जानकारी के अनुसार विधुत उप केंद्र रुदौली अंतर्गत ग्राम अल्हवाना के दलित मोहल्ले में लगे एक 11हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मर को जले लगभग एक वर्ष से भी अधिक का समय बीत गया है।जिसकी ग्रामीणों ने कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों से जले ट्रांसफार्मर को बदलने की शिकायत भी की लेकिन किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया।ग्राम अल्हवाना के गरीब दलितों की महिलाओं ने बताया कि हम लोग ऐसे ही काफी गरीब हैं साहब लोग ने कहा कि पहले पैसा दो तब यह ट्रांसफार्मर बदलेगा नहीं तो यह ऐसे ही जला पड़ा रहेगा और ऐसा ही हुआ की गरीब दलितों द्दारा मुंह मांगा पैसा न दे पाने के कारण आज तक ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका।जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ का सख्त आदेश है कि अगर कोई ट्रांसफार्मर जल जाये तो उसे 24 घण्टे में बदला जाए।लेकिन विधुत विभाग रुदौली द्दारा एक वर्ष से अधिक समय से जला ट्रांसफार्मर न बदलकर विभाग मुख्यमंत्री के आदेशों की खुले आम धज्जियां उड़ाकर सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहा है।जब इस सम्बंध में एसडीओ रुदौली से लगभग 1,45 मिनट पर उनके सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो उनका जवाब था कि आपकी आवाज नहीं आ रही है फोन काटकर फिर उनसे संपर्क करने के लिए कई बार फोन किया लेकिन उनका नम्बर बिजी ही बताता रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ