अनीता गुलेरिया
दिल्ली : नार्ध वेस्ट दिल्ली स्वरुप नगर के इलाके में 9 साल की बच्ची फिर बनी दरिंदगी का शिकार । बाहर गली मे खेल रही बच्ची को दरिंदा सोनू ,उम्र 25 साल बच्ची को बहला-फुसलाकर एक मकान के अंदर बने बाथरूम में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद,बच्ची को मौके पर छोड़कर वहा से फरार हो गया । काफी देर से बच्ची को तलाश रहे उसके परिजन मकान की गली में बच्ची की तलाश में घूम रहे थे ,तभी अचानक वह बच्ची आई चलने मे असमर्थ,बच्ची के शरीर से काफी ब्लीडिंग हो रही थी । बोलने में असमर्थता जताते हुए उसने घर के ऊपर की तरफ इशारा किया और पेट में तेज दर्द की शिकायत बताई । बच्ची के परिजनों और पड़ोसियों ने ऊपर जाकर जब बाथरूम में देखा,तो बच्ची के साथ हुई गलत-हरकत को समझ में आते कतई देर नही लगी, बाथरूम के अंदर भी काफी खून बिखरा पड़ा हुआ था ! आसपास के लोगों ने सोनू नाम के शख्स को कुछ देर पहले वहां से जाते हुए भी देखा था । इस घर के अंदर का कमरा लॉक था और घर के अंदर कोई भी नहीं रहता था ।
थाना-स्वरूप नगर पुलिस को इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत आरोपी दरिंदे की तलाश में जुट गई और मुस्तैदी दिखाते हुए महज तीन घंटे के अंदर उस वहशी-दुषकर्मी को स्वरूप-नगर नाले पर नशा करते हुए धर-दबोचा । स्थानीय निवासियों के अनुसार आरोपी दरिंदा लेबर में कैटरिंग का काम करता है । पीडित मासूम बच्ची को जहांगीरपुरी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी अतिनाजुक स्थिति बनी हुई है । इसलिए प्राथमिक इलाज के बाद उसे आगे दूसरे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है । आरोपी दरिंदे ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में दुष्कर्म जैसी वारदात को कबूल लिया है । वह इस इलाके में पांच-छह महीने से रह रहा था ।
बच्चियों के मामले में सख्त कानून बन जाने के बाद भी,इस तरह की घटिया-मानसिकता के शिकार यह दरिंदे इन जैसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे । फिर भी लोगों को कही न कही आशा है,इस नए कानून के तहत ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा मिलने पर रेप जैसी वारदातो पर लगाम लग जाए। क्या आपको लगता है ....... ? इन जैसे वहशी-दरिंदे घिनौने-अपराध को अंजाम देने से पहले सजाए-मौत की सजा होने पर खौफ-जदा होंगे । यह तो आने वाला समय ही मुनासिब बता पायेगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ