Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगजनी व दीवार ढ़हाने पर नौ नामजद समेत तीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कहारन का पुरवा मे बीती गुरूवार को विपक्षियों द्वारा जबरिया दीवार ढ़हाने व आगजनी को लेकर नौ नामजद समेत तीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गांव के तोतई के पुत्र बाबूलाल यादव ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सत्रह मई को दिन मे तीन बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के भोला धुरिया, लल्लू व बबलू, डबलू, वीरेंद्र तथा अमेठी जिले के गौरीगंज थाना के कटरा निवासी ओमप्रकाश तिवारी तथा मनीपुर थाना लालगंज निवासी किसान यूनियन के अध्यक्ष भानू सिंह तथा किसान यूनियन की सदस्य हलई का पुरवा बेलहा निवासी सीमा सरोज समेत तीस अज्ञात लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडे व फावडे तथा लोहे की राड एवं अवैध असलहे से लैस होकर पीड़ित की दीवाल को गिरा दी। तहरीर मे कहा गया है कि आरोपियों ने गालीगलौज करते हुये पीड़ित के दरवाजे को भी फाड़कर फेंक दिया गया और मकान मे आगजनी की घटना के साथ घरेलू सामान तोड़कर नष्ट कर दिये गये। पीड़ित के मुताबिक आरोपियो ंके घंटो बवाल के चलते गांव मे दहशत व अफरा तफरी का माहौल बन गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद नौ आरोपियों समेत तीस अज्ञात के खिलाफ आगजनी, बलवा, जानलेवा धमकी समेत कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहशतगर्दी को लेकर सेवेन क्रिमिनल लॉ अमेनमेण्ट एक्ट भी कायम किया है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे