Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पढाई करने गए इलाहबाद में छात्र की मौत ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल


सुनील उपाध्याय
बस्ती:इलाहाबाद में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे बस्ती के एक छात्र की इलाहाबाद में छत से गिरने के कारण मौत हो गई। वह छत से कैसे गिरा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कल देर शाम जैसे ही बेटे का शव घर पंहुचा पुरे क्षेत्र में ये बात बिजली की तरह फ़ैल गई 
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोढ़वा गांव निवासी देशदीपक यादव 20 पुत्र रमेश प्रसाद यादव इलाहाबाद में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बुधवार की शाम को वह कमरे की छत से नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग इलाहाबाद रवाना हो गए। देशदीपक माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता रमेश खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। खेती के सहारे ही बेटे को आइएएस अधिकारी बनाने का सपना देखा था। बता दें कि देशदीपक ने बेलघाट स्थित एक इंटर कालेज से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की थी। उसके बाद वह फैजाबाद से स्नातक कर रहा था। इसी वर्ष उसने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दी थी। उसके बाद इलाहाबाद चला गया। उसकी मौत की खबर पर सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ। घर में दिवंगत की मां विमला देवी और दादी का रो रो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। गांव में भी होनहार देशदीपक की मौत से लोग दु:खी हैं। वह छत से कैसे गिरा, उसके साथ क्या हुआ जैसे सवाल हर एक के दिमाग में गूंज रहा है। गांव के लोग और रिश्तेदार दिवंगत के घर पहुंचकर उसकी मां और दादी को ढांढस बंधा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे