सुनील उपाध्याय
बस्ती : परसरामपुर थाने के अमौली गांव में गुरुवार की देर रात 8-10 की संख्या में बदमाशों ने राजमणि तिवारी के घर पर धावा बोल दिया। राजमणि घर के बाहर सोए थे, जबकि उनके दो बेटे निराला तिवारी और गौतम तिवारी का परिवार घर में था। दोनों लखनऊ में रहते है और गुरुवार रात ही सपरिवार गांव आए थे।
निराला तिवारी ने बताया गुरुवार की रात करीब 12 बजे छत के रास्ते घर में 8-10 की संख्या में नकाबपोश बदमाश घुस गए। खटपट की आवाज होने पर उनकी और भाई गौतम की नींद खुल गई। दोनों को जगा देख बदमाश भड़क गए और कमरे को अंदर से बंद कर दोनों को लाठी डंडे और ईंट से बुरी तरह पीटा। इस दौरान घर में मौजूद अन्य परिवारीजन सहमे रहे। बदमाश घर में रखे बक्से व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर खेत में घर से चोरी लैपटॉप और खाली बक्से फेंके मिले। इसी गांव के रोशन अली और पड़ोसी गांव सेवरा के मोहित के घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। इन घरों से लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ