Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नही रहे ब्रह्मदेव समाज के मार्ग दर्शक पंडित हीरामणि पाण्डेय


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज की एक आकस्मिक शोक सभा नगर  के विवेक नगर मे संगठन के अध्यक्ष के आवास पर सगंठन के  संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर पंडित राकेश शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । शोक सभा में संगठन से जुड़े ब्राह्मण कुल के गौरव प्रिय व ब्रह्मदेव समाज के मार्ग दर्शक पूर्व उपमंडलायुक्त पंडित हीरामणि पांडे के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई । बता दें कि कई दिनों से बीमार चल रहे पंडित जी का  इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में चल रहा था, जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया । निधन की खबर मिलते ही ब्रह्मदेव समाज के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई । शोक सभा में मौजूद संगठन के संस्थापक पंडित राकेश शुक्ल ने  पंडित हीरामणि पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां कि पंडित जी  एक नेक एवं ईमानदार व्यक्ति के साथ समाज के उत्थान में सदैव अपना सहयोग प्रदान किया करते थे । पांडे जी के निधन से ब्रह्मदेव समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है । इस दौरान मौजूद संगठन के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र  नारायण तिवारी एडवोकेट ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि इस दुख की घड़ी में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण स्वर्गीय पांडे जी के परिवार के साथ हैं । इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित शिवांग पांडे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संगठन ने अपना एक अगुआ खो दिया है । शोक सभा में प्रमुख रुप से ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के अध्यक्ष पंडित  चंद्रभवन  मिश्र, महामंत्री अनिल कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे, वरिष्ठ सदस्य राजीव द्विवेदी, कृपाशंकर मिश्र, रमाशंकर मिश्र, संरक्षक पंडित हरिकांत शुक्ला, भारत मिश्र, ब्रह्मदेव समाज के संगठन मंत्री  परमानंद मिश्र, घनश्याम शुक्ल एडवोकेट, लल्लन मिश्र,  अभिषेक दूबे, अजय कुमार शुक्ला, जयप्रकाश मिश्र, बालेंद्र भूषण मिश्र, रविशंकर मिश्रा, कौशलेश द्बिवेदी,  संगठन के सेवक पंडित शिवेश शुक्ल एडवोकेट, लालचंद तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, सूर्यमणि तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, अरुण कुमार पांडे, नारायण प्रसाद पांडे, मनीष ओझा सहित आदि लोगो शोक व्यक्त करते हुए दिवग्त आत्मा की शांन्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण कर इस दुख की घडी में परिजनों को सहनशाक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे