Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम योगी ने गोंडा को दी बड़ी सौगात


गोंडा :आज गौरा विधानसभा के असरफाबाद वनग्राम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने एक जनसभा की। जनसभा के दौरान चार वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित कर केन्द्र और प्रदेश सरकार की सारी योजनाओं को मुहैया कराने का आदेश दिया।

 श्री योगी ने स्वामी नारायण छपिया मंदिर से अयोध्या और लखनऊ तक एअर कनेक्टीविटी एवं सड़क मार्ग को जोड़ने को कहा साथ ही स्वामी नारायण छपिया से अयोध्या व लखनऊ तक दो बसें चलाने का निर्देश दिया। साथ ही छपिया मंदिर को पयर्टन स्थल घोषित करने, जिले के सरयू नदी,टेढ़ी नदी, मनवर नदी और विशुही नदी का सौन्दर्यीकरण का निर्देश दिया।
जिले में श्रम विभाग की व्यवस्था से एक मेडिकल कालेज की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 122 वनटांगिया परिवार को प्रधानमंत्री आवास, कृषि हेतु पट्टे, विकलांगों को ट्राईसाइकिल, कान की मशीन उपलब्ध कराया।
विपक्षियो पर साधा निशाना 
उन्होंने कांग्रेस, सपा व बसपा पर व्यंग करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे कि 100 रुपये यहाँ से भेजने पर 10 रुपये लोगों को प्राप्त होता है लेकिन मोदी जी 100 रुपये भेजते हैं तो खाते में 100 रुपये प्राप्त होता है।
प्रशासन को दिया निर्देश 
 उन्होंने खाद्यान्न माफियाओं पर 15 दिन के अन्दर कार्यवाही करने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया कहा खाद्यान्न पर डकैती किसी भी हाल में नहीं होने दी जायेगी। खाद्यान्न एवं खनन माफियाओं के सम्पत्तियों को
निलाम किया जायेगा। किसी भी हाल में गरीबों का निवाला गरीबों तक पहुंचना चाहिये। किसी भी हाल में खनन नहीं होना चाहिए। इन पर अगर प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो वह स्वयं पर कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

मुख्यमंत्री असरफाबाद के एक वनटांगिया के घर आकर जमीन पर बिछे बोरे पर बैठ कर भोजन किया। और गांव वालों को आश्वस्त किया कि यहाँ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। 
 रहे मौजूद 
कार्यक्रम में सिद्धार्थ नगर के सांसद जगदम्बिका पाल सिंह, गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गौर के विधायक प्रभात वर्मा, गोण्डा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, तरबगंज के विधायक प्रेमनरायण पाण्डेय, उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, गोण्डा के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे