Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कल्याणकारी योजनाओं से कराया परिचित




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जनता को परिचित कराने के उद्देश्य से जन शिक्षण संस्थान द्वारा 30 अप्रैल से 5 मई तक 6 स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये । 
 यह जानकारी देते हुये संस्थान के निदेशक अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि 30 अप्रैल को बस्ती सदर क्षेत्र के महसो, बनकटी के जयपुर, 1 मई को विक्रमजोत के अमोढ़ा सांसद आदर्श ग्राम, कप्तानगंज के महराजगंज, 4 मई को रामनगर के भानपुर, सल्टौआ के सोनहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, स्वास्थ्य बीमा योजना, आवास,  शौचालय निर्माण आदि की जानकारी दी गई। 
6 दिनों चले जागरूकता अभियान में जन शिक्षण संस्थान के सन्दर्भ व्यक्ति, प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में  गजानन पाल, इन्द्रभान पाण्डेय, अमरनाथ वर्मा, विनोद गुप्ता, कृष्ण चन्द्र त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र आदि ने अपने सम्बोधन में केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। उपस्थित जनों से आवाहन किया गया कि वे योजनाओं का लाभ उठायें और यदि भ्रष्टाचार की शिकायत आती हो तो उचित मंच पर शिकायत करें जिससे उसका निस्तारण हो सके। कार्यक्रम संयोजन में जन शिक्षण संस्थान के रामानन्द शर्मा, अभय उपाध्याय, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ल, अवनीश आदि ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे