Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा नेताओं ने सरकार के चार वर्ष की गिनाई उपलब्धियां




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर- केंद्र सरकार के 4 वर्ष  कार्याकाल पूर्ण होने पर जनपद में भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों का बखान किया गया। वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह ने केंद्र सरकार की खूबियों का बखान करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबो की सरकार है, सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। उन्हीने सरकार की योजनाओं को विस्तृत जानकारी देते हुए- 33 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क योजना, सिंचाई योजना,12 रुपये में बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आदर्श ग्राम योजना, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबो को गैस कनेक्शन देने संबंधित कार्य किया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश की सूरत बदल गयी वही, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, की शुरुआत हरियाणा से शुरू की जो पूरे देश मे चल रहा है, जन औषधि के कल्याण कारी योजनाओं से लोगो को सस्ती दवाएं, आयुष्मान भारत के गरीब परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। इस दौरान सासंद दद्दन मिश्रा ने भी सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि सरकार जनता की हित के बारे में कार्य कर रही है, मोदी जी दिन रात मेहनत कर रहे है  भाजपा ने वर्ष 2014 में मोदी जी के नाम पर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी वर्ष 2019 में भाजपा हमारे यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर पिछले बार से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर सरकार बनाएगी। वार्ता में जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, सदर विधायक पलटू राम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, विनय प्रकाश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष कुसुम कुसुम चौहान, अनूप चंद गुप्ता अजय कृष्ण पांडे, वरुण सिंह मोनू सौरव रतन पांडे, अपूर्व सिंह,कार्यालय प्रभारी अंशुमाली शुक्ला कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र गोयल,नगर अध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, छोटू शुक्ला, पंकज मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे