Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

RPF-GRP के जवान बने रहे तमाशाबीन, ट्रीटमेंट के अभाव में महिला की मौत




सुल्तानपुर, यूपी. रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स की सुविधा और सुरक्षा के लिए तैनात आरपीएफ और जीआरपी का अमानवीय चेहरा उस वक्त उजागर हुआ जब आरपीएफ आफिस के सामने महिला एक की तड़प कर मौत हो गई। लेकिन आरपीएफ से लेकर जीआरपी तक के सिपाही इलाज कराने के बजाए तमाशबीन बने रहे। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के वलीपुर निवासी पद्मावती पत्नी रामकिशुन की तबियत ख़राब थी। इसी हालत में वो सफर के लिए घर से निकल पड़ी और रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर आरपीएफ आफिस के सामने बेंच पर बैठ ट्रेन का वेट कर रही थी। 
वीडियो

एकाएक उसकी तबियत बिगड़ गई 2-3 महिलाओं ने उसे पानी भी पिलाया, लेकिन कोई फाएदा नही हुआ। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो अवैध रूप से उगाही में लगे आरपीएफ और जीआरपी के जवान आते देखते और आगे बढ़ जाते और एक घंटे तक ऐसा ही हुआ। 
किसी ने भी उसे जिला या रेलवे अस्पताल पहुचना उचित नहीं समझा नतीजे में  महिला की आरपीएफ आफिस के सामने बेंच पर तड़प तड़प कर मौत हो गई।मामले में एसपी अमित वर्मा ने जांच कराने की बात कही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे