Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने किया पंचायत


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । सादुल्लानगर के नहर विभाग द्वारा किसान बकसुल्लाह की जमीन पर बिना मुआवजे के  अवैध कब्जा करनेद के आरोप पर उक्त जमीन के विवाद को तय करने के लिए आयोजित किसान पंचायत में उक्त विवाद को तय करने के लिए वार्ता व छ: सूत्रीय ज्ञापन पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपने के साथ किसान पंचायत सम्पन्न हो गई ।

          थाना सादुल्लाह नगर के नथईपुर कुंवर में आयोजित किसान पंचायत में बकसुल्लाह के जमीन प्रकरण को तय करने के लिए एसडीएम उतरौला, सरयू नहर खंड 2 डृेनेज प्रथम के अधिशासी अभियंता पंचायत में पहुंचे । उपजिलाधिकारी उतरौला बीएल सरोज ने भारतीय किसान युनियन के पदाधिकारीयों से जमीन के मुददे को लेकर वार्ता की । वार्ता में तय पाया गया कि 25 मई को राजस्व, नहर व भारतीय किसान युनियन के पदाधिकारीयों की मौजूदगी में बकसुल्लाह के जमीन का प्रकरण तय किया जाएगा ।  पंचायत में सफाईकर्मीयों द्वारा रेहरा बाजार ब्लाक के गाँवों का सफाई कार्य न कीए जाने संबंधी गतिविधि की जांच, आँगनबाड़ी कार्यकत्रीयों द्वारा बाल पोषाहार का वितरण न कीए जाने संबंधी प्रकरण की जांच व पोषाहार वितरण सुनिश्चित कीया जाने,ग्रा.पं.परसिया पतकर पुर में विकास कार्यों की जाँच व घूर गडढों की लंबित जाँच करवाने,गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अविलंब दिलवाने,पूस व जर्जर घरों में रहने वाले परिवारों के पात्रता की जांच करवाकर आवास दिलाने आदि छ: बिंदुओं पर आधारित मांग पत्र उपजिलाध्कारी को सौंपा गया । इस अवसर पर भाकियु जिधाध्यक्ष बलरामपुर हृदय राम वर्मा, गोंडा जिलाध्यक्ष शिवराम उपाध्याय, डिप्टी वर्मा, गुरू प्रसाद वर्मा, रामदीन, दुखराम सुनीता, आरती, रामावती,सुशील, राजबहादुर शर्मा, शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, विजय बहादुर यादव, राम उग्रह वर्मा, राम कुमार, गुरू प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे