अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:रुदौली क्षेत्र का नाम प्रदेश के पटल पर रोशन करने वाली कक्षा 12 की छात्रा उम्मे हबीबा को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे संम्मानित
बता दें कि उम्मे हबीबा रुदौली के आदर्श इंटर कालेज की छात्रा है जिसने शिक्षा क्षेत्र में रुदौली का नाम रौशन किया है उम्मे हबीबा भेलसर गांव की रहने वाली कक्षा 12 की परीक्षा में टॉप करके बालिका ने रुदौली तहसील क्षेत्र का नाम उत्तर प्रदेश के पटल पर रोशन किया है जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा टॉपर्स को संम्मानित किये जाने वाली छात्रों की लिस्ट में रुदौली की आदर्श इंटर कालेज की छात्रा उम्मे हबीबा का भी नाम शामिल हैं आदर्श इंटर कालेज रुदौली में पढ़ने वाली छात्रा उम्मे हबीबा शुरू से ही मेधावी थी आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पंकज मौर्य ने बताया कि यह छात्रा केवल एकेडमिक में ही नहीं बल्कि कलचरल एक्टिविटी में भी यह बालिका बहुत ही तेज है।उम्मे हबीबा का मुख्यमंत्री द्वारा संम्मानित होना कालेज के लिए गर्व की बात है।इससे क्षेत्र के और छात्र छात्रएं भी सबक लेंगे।कालेज के प्रबंधक राम कैलाश मौर्य ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा के संम्मानित होने का पत्र प्राप्त हो गया है जो 29 मई को लखनऊ में छात्रा को मुख्यमंत्री द्दारा संम्मानित किया जाएगा कालेज के प्रबन्धक श्री मौर्य ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की इस पहल से रुदौली क्षेत्र में और भी बच्चे प्रोत्साहित होंगे उन्होंने कहा कि सरकार द्दारा नकलविहीन परीक्षा में टॉप लिस्ट में छात्रा के शामिल होने से हम सभी गौरवान्वित हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ