Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परीक्षा देने जा रही बालिका से छेड़ छाड़ का आरोप



अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रूदौली अंतर्गत सरांय मुग़ल स्थित शिव सावित्री महाविद्यालय में परीक्षा देने जा रही बालिका से इसी थाना क्षेत्र ऐहार निवासी एक युवक द्वारा छेड़छाड़ के आरोप का मामला प्रकाश में आया है जानकारी के अनुसार गोंडा निवासिनी बालिका शिव सावित्री महाविद्यालय में परीक्षा देने जा रही थी रूदौली नगर से विद्यालय की दूरी लगभग 4 कि0मी0 है रूदौली से कोई साधन न होने की वजह से बालिका रूदौली नयागंज होते हुए पैदल जा रही थी
आरोप है कि गांधी नगर के निकट  मुशीर पुत्र अकबर अली निवासी ऐहार अपाची मोटर साइकिल लेकर आये और बालिका को उसी विद्यालय का अध्यापक बता कर अपनी मोटर साइकिल पर बालिका को बैठा लिया रूमी के भट्टे के निकट जब बाइक चालक ने विद्यालय की ओर न जाकर बाइक दूसरी ओर मोड़ दी तो बालिका ने शोर मचाया और चलती बाइक से वह कूद पड़ी यह देख बाइक सवार फरार हो गया मामला कोतवाली रूदौली में पहुँचने पर पीड़ित की ओर से मु0 अ0 सं0 210/18 धारा 354घ/341/419 आईपीसी के अंतर्गत मुक़दमा पंजीकृत हुआ मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण पुलिस ने अभियुक्त की तलाश कर शांति भंग की आशंका में चालान एसडीएम के पास भेजा गया जहाँ एस डी एम ने 116(3) की रिपोर्ट देख आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे