शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । न्यायालय जाते समय इलाहाबाद के अधिवक्ता की गोली मारकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के निर्वतमान अध्यक्ष रोहित शुक्ला, निर्वतमान महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी, वकील परिषद के मंत्री नागेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया ।
इसके उपरांत निर्वतमान अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई जिसका संचालन निर्वतमान महामंत्री जयप्रकाश मिश्र ने किया बैठक में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए, परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए, पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाए, अधिवक्ता के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए । इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 70 घंटे के अंदर उपरोक्त मांगे पूरी नहीं होती तो सोमवार को अधिवक्ता व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होगा । बैठक में निर्वतमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडे, नीरज कुमार राय, जूबाए के पूर्व अध्यक्ष अद्या प्रसाद सिंह, भारत भूषण तिवारी, उपाध्यक्ष विद्यासागर शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिनकर दुबे, मुक्कू ओझा, चंद्रशेखर मिश्र, डॉक्टर नीरज तिवारी, विनय सिंह, रंजना मिश्रा, अनिल कुमार पांडे, शशांक सिंह, संदीप उपाध्याय, अंजनी सिंह बाबा, राम मूर्ति प्रजापति, चंद्रकांत यादव, विनोद कुमार, अनूप यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ