अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली कोतवाली क्षेत्र में 28 मई को बेरोजगारी व नशा मुक्ति की होने वाली रैली को लेकर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की लोगो से रैली मे शामिल होने की अपील भी की
गुरुवार को खैरनपुर सीएचसी के सामने जन प्रगति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल द्वारा पूर्व से निर्धारित बेरोजगारी व नशा मुक्ति रैली को लेकर बैठक सम्पन्न हो गयी बैठक की अध्यक्षता राम किशोर पटेल व संचालन डा.देवीलाल निषाद ने की पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री पटेल ने बताया कि हमारे देश मे बेरोजगारी व नशा आम बात हो गयी केंद व राज्य सरकार सत्ता में पाने के लिए बेरोजगारी दूर करने का केवल मंच से भाषण तक सीमित रह जाता है हम लोगो जगह जगह रैली निकाल कर सरकार लोगो को जागरुक करेगे अगर सरकार तब भी नही जागी तो पूरे प्रदेश में आन्दोलन भी किया जायेगा
इस अवसर पर डा.राम सजीवन लोधी,राजकुमार पटेल बिकास बिनोद वर्मा,फैज सलमानी,ताजुद्दीन,पतिराम रावत,सुखदेव सिंह लोधी,सचिन समिति के राष्ट्रीय महा सचिव डा.राम कृपाल वर्मा व राजू यादव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ