Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीजल व पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 24 मई दिन गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी का धरना प्रदर्शन डीजल व पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में किया गया।

जिले से भारी संख्या में आए कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन में सहभागिता सुनश्चित करते हुए, तत्कालीन भाजपा सरकार के केन्द्र व राज्य की असफल नीतियों के कारण देश में बढ़ती हुई मंहगाई के साथ-साथ भारत की एकता अखण्डता और लोकतन्त्र को खतरे में डाल जाति से जातियों को आपस में लड़ाकर देश को आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कमजोर करने का आरोप वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार पर लगाते हुए...राष्ट्रपति को जिलाधिकारी बलरामपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक अशफाक अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी सईद लासानी, ए.आई.सी.सी. सुरेंद्र गौतम, जिला मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव,पी.सी.सी. पंकज गुप्ता, जिला महासचिव प्रतीक मिश्र, विनय मिश्र, शहर अध्यक्ष प्रशांत पांडेय, विकास सिंह,शुभम श्रीवास्तव, आसिफ रजा खान, मोहसिन रजा, हनीफ मास्टर, अमरीका प्रसाद, दीपांकर सिंह, रूपेंद्र त्रिपाठी, आशीष कौशल व अभिजीत सहित भारी तादात में कांग्रेसजनों नें सम्मिलित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाया और भाजपा की असफल नीतियों पर प्रकाश डाला । धरना प्रदर्शन का संचालन डा. पंकज गुप्ता तथा आभार शैलेश सिंह ने व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे