अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर। देर रात आए आंघी-तूफान की चपेट मंे आकर 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। तुलसीपुर थाना के ग्राम पुरूषोत्तमपुर निवासी चिन्ने पुत्र पाहू बुधवार की रात बगीचा में रखवाली कर रहा था। ग्राम प्रधान सियाराम ने बताया की देर रात तेज आंधी के साथ तूफान आया जिससे बाग में लगे पेड़ गिर गए। पेड़ की चपेट में आकर चिन्ने भी उसके नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं एसडीएम एसके त्रिपाठी का कहना है कि चिन्ने की मौत हार्टअटैक से हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ