Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपनी मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों ने मसकनवा में किया विरोध प्रदर्शन


गोंडा ।डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मसकनवा में विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया किया। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन केन्द्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर कर्नल कमलेश चन्द्रा के की समिति की सिफारिशों को लागू करने के की डाक कर्मचारियों द्वारा मांग की जा रही है।राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में मसकनवां डाकघर के अन्तर्गत एक दर्जन उप डाकघर के ग्रामीण डाक सेवकों ने प्रदर्शन कर मसकनवा पोस्ट मास्टर जानकी प्रसाद को ज्ञापन  सौपा। संघ के सर्किल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की कमलेश चन्द्रा समिति की रिपोर्ट लागू किये जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल प्रारम्भ किया गया है ।  ऐलनपुर से महेन्द्र नाथ तिवारी, उर्मिला, गायघाट से देवेन्द्र प्रसाद ओझा, विश्वनाथ विश्वकर्मा, गौरा पांडेय से ओम प्रकाश, हथिनी भोपतपुर से धीरेन्द्र श्रीवास्तव, मझौवा से राम नाथ पांडेय, कमलेश प्रसाद, माड़ा से गोरखनाथ, मवई से देवेन्द्र मिश्र, शिव पूजन, छपिया से घनश्याम प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, शीतलगंज से ओम प्रकाश, सोहिला से अनिल कुमार, सुरवार से सुरेन्द्र कुमार, योगेन्द्र प्रकाश आदि ने प्रदर्शन किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे