Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोस्वामी महासभा द्वारा प्रथम अंतरराष्ट्रीय गोस्वामी महिला सम्मेलन का हुवा आयोजन


गुजरात । आज श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी सहजानन्द गिरिजी महाराज के पावन सान्निध्य में जामजोधपुर के पास बालवा गांव में अतित अस्मिता पत्रिका के संपादक वसंत गोस्वामी तथा गोस्वामी महासभा द्वारा प्रथम अंतरराष्ट्रीय गोस्वामी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश विदेश के गोस्वामी बंधुओं ने परिवार सहित भाग लेकर गोस्वामी समाज की एकता का संकल्प लिया।
श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी सहजानन्द गिरिजी महाराज एवं गोस्वामी महासभा के अध्यक्ष महंत सच्चिदानंद गिरिजी दिल्ली ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया, सम्मेलन में गोस्वामी समाज की महिलाओं ने गोस्वामी समाज के उत्थान के लिए अपने भाव तथा सुझाव प्रकट किए। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी सहजानन्द गिरिजी महाराज के करकमलों द्वारा दशनाम दिव्यता ग्रंथ का विमोचन किया गया, एवं उत्कृष्ट समाज सेवा हेतु महंत सच्चिदानंद गिरिजी को गोस्वामी समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया  । तथा अन्य सभी वक्ता महिलाओं व समाज बंधूओ को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि महामण्डलेश्वर स्वामी सहजानन्द गिरिजी महाराज ने प्रथम चरण में भारत भर में श्रीमद्जगद्गुरू आद्यशंकराचार्यजी महाराज की 1008 मुर्तियों की प्रतिष्ठा का आव्हान किया, जिसमें अनेक गोस्वामी बंधुओं ने अपने अपने क्षेत्र में श्रीमद्जगद्गुरू आद्यशंकराचार्यजी महाराज की मुर्ति प्रतिष्ठा का संकल्प लिया। अपने संबोधन में महाराजश्री ने गोस्वामी समाज को व्यसनों से मुक्त रहकर श्रीमद्जगद्गुरू आद्यशंकराचार्यजी के उपदेशों के अनुसार सत्य-सनातन वैदिक धर्म एवं समस्त सनातन हिन्दू समाज की एकता पर बल दिया और समाज के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा देने के लिए भी सुझाव दिया तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता बताई एवं वैदिक संस्कृति के संरक्षण एवं मानवीय मूल्यों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे