रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में चलाये जारहे अबैध शराब के खिलाफ अभियान में छोटे कारोबारियों को उठाया जारहा है।जिनके पास 20से30लीटर तक ही अबैध शराब मिलती है।उन्ही को उठाकर दफा60 में बंद कर जमानत देदी जाती है।और जो बड़े कारबारी है।जिनके पास हजारो लीटर अबैध शराब की बिक्री रोज होती है।और छोटे कारोबारियों को सप्लाई भी करते है उनके ऊपर पुलिस मेहरबान रहती है।क्योकि वहाँ हाथ डालना समझो कमाई बंद।इसलिए छोटे अबैध शराब दुकानदारो को पकडकर पुलिस अपना पीठ थपथपा रही है।
बताते चले कि जनपद गोण्डा में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये गए अभियान के अंतर्गत लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदयेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में तथा संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज के नेतृत्व में दिनांक 23/5/18 को एक अभियुक्त को रानीपुरवा रामपुर टेंगरहा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।उक्त के सम्बंध में मु0अ0सं0 148/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरपतार अभियुक्त रामकिशुन पुत्र कन्धई पासी निवासी ग्राम रानीपुरवा रामपुर टेंगरहा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा है।इनको पकडने वाली टीम में आरक्षी रामकुमार सिंह एचजी बाबादीन रहे।
पूरे तरबगंज थानाक्षेत्र में बड़ो पर कार्यवाही ना होना चर्चा का विषय बना हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ