डॉ ओपी भारती
गोण्डा:रात में दूकान के बाहर सो रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने डकैती में विफल होने पर सरिया व असलहे की बट से मारा पीटा।पुत्र की तहरीर के आधार पर वजीरगंज पुलिस ने जान लेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया है।
घायल के पुत्र महेश कुमार तिवारी द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार बीती 23 मई को रात 10 बजे उसके पिता राघव राम तिवारी अपनी दुकान पर सो रहे थे।तभी ओझा पुरवा चंदापुर निवासी प्रदीप कुमार ओझा उर्फ सच्चिदानन्द ओझा,मुन्ना ओझा उर्फ राज कुमार ओझा,बाबा गिरीशानन्द उर्फ गिरीश कुमार शुक्ल डकैती की नीयत से आए व पिता द्वारा विरोध करने पर उन पर हाकी ,सरिया,पत्थर और असलहे की बट से मारा।जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए।जिन्हें स्थानीय सी एचसी से जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ