
अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:मवई क्षेत्र के ग्राम सिपहिया में आज से विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का शुभारम्भ हो गया।इस कडी में आज विशाल कलश यात्रा निकाली गयी।ग्राम सभा के सैकडो की संख्या में महिलाओ ने सुबह 7:00 बजे सर पर कलश रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली।कलश यात्रा बरगद वृक्ष से प्रारंभ होकर मवई थाने के सामने से गुजर कर रसूलपुर गांव के पास करारी दास बाबा की कुटी स्थान पर जल भरकर वापस पुनः सिपहिया गांव पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई।इस कलश यात्रा में क्षेत्र की लगभग 1100 सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया।यज्ञ के आयोजक बाबा श्याम सुन्दर दास जी ने बताया कि महायज्ञ के साथ -साथ रात्रि में मथुरा वृदावन के कलाकारो द्वारा रासलीला का आयोजन किया जायेगा।जिसमें कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा।कलश यात्रा में योगराज यादव, लालता प्रसाद यादव, कुलदीप मौर्या, महेश कुमार,प्रदीप यादव प्रधान,भानुप्रताप यादव,गुड्डन, सुरेश,शमशेर,अनिल शुक्ला, संतोष मिश्रा,अखिलेश शुक्ला,विनोद शुक्ला, फूलचन्द्र यादव ,कामता यादव राजेश वर्मा,संदीप यादव,सर्वेश जायसवाल, कुंदन जायसवाल,अमर सिंह,बृजेश ,शिवांक सिंह,सहित सैकडो ग्रामवासी मौजूद रहे।
कलश यात्रा में बही सौहार्द की गंगा।
मवई क्षेत्र के सिपहिया गांव यज्ञ प्रारंभ से पूर्व महिलाओं द्वारा निकली भव्य शोभायात्रा में मानों साम्प्रदायिक सौहार्द की गंगा बीह चली हो।यात्रा में गाँव के युवा फरहान हुसैन खाँ के अलावा जान मोहम्मद शादाब आदि ने कलश यात्रा में शामिल होकर एकता की मिशाल पेश की

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ