Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपाची सवार दो लुटेरो ने तमंचे की नोक पर लूट लिये बाइस हजार

अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के हल्का नम्बर एक अंतर्गत मवई रोड पर शारदा सहायक नहर के निकट दुल्लापुर गांव के पास गुरुवार को दोपहर मवई चौराहा स्थित बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रहे माजनपुर गांव निवासी राम सागर पुत्र विशेश्वर से अपाची बाइक सवार दो लोगो ने तमंचा दिखाकर 22 हजार रुपये लूट लिए।पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मवई थाना में तहरीर दी है।रामसागर ने बताया कि वह बैंक ऑफ इन्डिया दुल्लापुर शाखा स्थित मवई चौराहा से 22 हजार निकाल कर साईकिल से अपने घर माजनपुर जा रहा था कि शारदा सहायक नहर पर दुल्लापुर के निकट दो युवक आपची बाइक पर मुँह में गमछा बांधे हुए आये और पीड़ित को तमंचा दिखाया और उसकी जेब मे हाथ डालकर पैसा निकाल लिया और फरार हो गये।उन्होंने बताया कि युवको को पहचान नही सके मवई थाना प्रभारी मिथलेश श्रीवास्तव ने बताया कि वे मन्दिर में मूर्ति चोरी प्रकरण में जांच करने गए थे अभी जानकारी नही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे