Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तेज ट्रक रफ्तार से एक राहगीर की हुई दर्दनाक मौत

अनीता गुलेरिया
 दिल्ली : बाहरी दिल्ली के बवाना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला ।एक ट्रक जिसका पीछे का डाला खुलने के बाद पहले वह खंबे से टकराया और बिजली की तारों को लपेटते हुए ट्रक-ड्राइवर बेपरवाह हुए तेज रफ्तार से ट्रक को भगाता रहा । रोड पर लगे दर्जनों खबरें सड़क के बीचो-बीच गिरते रहे ,तभी बिजली की तारों से निकला बॉक्स सड़क पर चलते बाइक-सवार के सिर पर जा टकराया जिसके लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । थाना पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए ,ड्राइवर से पूछताछ के बाद  उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा, ताकि पता चल सके कही ड्राइवर ने नशा तो नहीं कर रखा था ।18 साल के मृतक नवयुवक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है ।सूत्रों के अनुसार जहां पर यह हादसा हुआ,वहीं रोड पर एक स्कूल भी है । यदि छुट्टी का समय होता और छात्र रोड पर कडे होते तो बहुत सारे लोगों को जान से हाथ गवाना पडता । इस तरह की यह दुर्घटना एक बहुत बडे हादसे का रूप अख्तियार कर सकती थी । स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर काफी आक्रोश जाहिर करते हुए कहा ,इस तरह के बेपरवाह चालकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए । पुलिस मामला दर्ज कर ड्राइवर से पूछताछ करने में जुटी है । दिल्ली में आए दिन इस तरह के हादसों  की रफ्तार दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है । इस तरह की आए दिन दुर्घटनाएं होने के बाद एक्सीडेंट मुआवजा देकर महज खानापूर्ति कर दी जाती है । जब तक हमारे संविधान के अंदर इन जैसे बेलगाम-चालको के प्रति सख्त सजा का प्रावधान नहीं होगा , तब तक दिल्ली की सड़कें इसी तरह लहूलुहान होती रहेंगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे