
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज से जुड़े समस्त संगठनों कि एक संयुक्त बैठक जिला कचहरी प्रांगण में संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के कोहराव कुकुवार गांव निवासी पंण्डित जगदीश प्रसाद तिवारी के पुत्र पंडित पंकज तिवारी का चयन गुजरात लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर होने पर खुशी जाहिर की गई और उनके सौम्य एवं मृदुल स्वभाव व मेहनत, लगन की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने पंडित पंकज तिवारी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की । बता दें कि पंडित पंकज तिवारी इलाहाबाद जनपद में रहकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे थे श्री तिवारी के चयन से पूरे जनपद के साथ साथ ब्रह्मदेव समाज का भी गौरव बढा है । बता दें कि पट्टी तहसील निवासी पंडित जगदीश प्रसाद तिवारी की सुपुत्री समाजसेविका / शिक्षिका व प्रखर कवियत्री सपना मिश्रा ब्रह्मदेव साहित्य समाज से लंबे समय से जुड़कर समाज के लिए समय-समय पर अपनी अहम भूमिका निभाती रही हैं, सपना मिश्रा के अनुज पंकज तिवारी के चयन पर एक ओर जहां समूचे परिवार मे खुशी की लहर है वही ब्रह्मदेव समाज के समस्त संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है । बैठक में प्रमुख रुप से साहित्य समाज के अध्यक्ष पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ब्रह्मदेव समाज के जिला उपाध्यक्ष पंडित घनश्याम शुक्ल, ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के अध्यक्ष राम भवन मिश्र, महामंत्री अनिल कुमार शुक्ला, प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्र, संगठन मंत्री परमानंद मिश्र, ब्रह्मदेव समाज के सेवक पंण्डित शिवेश शुक्ल एडवोकेट वारिष्ठ अधिवक्ता पं• हरिकान्त शुक्ल कौशलेश दूवे भानू प्रकाश तिवारी बादल चतुर्वेदी अजय शुक्ल एडवोकेट हरिओम पाठक नन्दन अमरीश तिवारी सहित आदि लोग रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ