
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिले के पट्टी नगर पंचायत के उड़ैयाडीह मोड़ स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर पर ब्रह्मदेव समाज की एक बैठक आहूत की गई । बैठक में ब्लॉक इकाई का गठन करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने पंडित अंबरीश तिवारी एडवोकेट को ब्लॉक अध्यक्ष, पंडित काली सहाय तिवारी को ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित नंदन चतुर्वेदी को महामंत्री पंडित सूर्यमणि तिवारी को कोषाध्यक्ष पंडित प्रमोद मिश्र को संगठन मंत्री पंडित देवेंद्र शु्क्ल को प्रचार मंत्री पंडित अनिल पांडे को मंत्री व आचार्य विष्णु दत्त तिवारी को धर्मार्थ संस्कृति मंत्री जबकि पंडित राजेश मिश्रा, अरविंद तिवारी व पंडित राजेश पांडे को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया । साथ साथ पंडित विनय तिवारी, पंडित जय प्रकाश मिश्र, पंडित शिवकुमार पांडे, पंडित संतोष मिश्र को ब्लॉक इकाई का संरक्षक घोषित किया । इस मौके पर अनिल कुमार पांडे, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अरविंद मणि तिवारी, महेंद्र प्रताप द्विवेदी, अरुण पांडे, रामविशाल तिवारी, विजय नारायण तिवारी, नवीन त्रिपाठी, रविंद्र कुमार, सूर्यमणि तिवारी, जयप्रकाश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे । बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंडित घनश्याम शुक्ला एडवोकेट व आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ