
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने कटरा मेदनीगंज स्थित अपने जनसम्पर्क कैम्प कार्यालय पर आये हुए दूर-दराज से आम जनमानस की समस्याओं को सुना एवं तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। आम जनमानस की मुख्य शिकायतें सड़क, पानी, बिजली, पेंशन, आवास आदि मुख्य रूप से रही। जिसके समाधान हेतु माननीय विधायक ने जल्द समाधान का भरोसा दिया । ग्रामीणों द्वारा आवास, पेंशन आदि में स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही की बात सामने आने पर सदर विधायक ने आस्वस्त किया कि वह उनके ग्राम में खुद निरीक्षण करने जायेंगे और जो भी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में लीपापोती में सम्मिलित होगा, उसकी शासन से शिकायत की जाएगी !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ