Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधुत विभाग के जे.ई. ने रालोद प्रदेश सचिव से मांगा लाइट बनाने का एक हजार रुपया


सुनील उपाध्याय


बस्ती जिले मे बीते 13 मई को देर रात आए आंधी तूफान में हर्रैया स्थित सहरायें गांव के ट्रांसफार्मर से हाई वोल्टेज 11000 के तीनों तार आम के पेड़ के टूट कर गिर जाने के चलते टूट गए जिसके चलते सहारायें गांव के लोग आज भी अंधकार में जीवन यापन कर रहे हैं सबसे बड़ी समस्या है तो गर्मी में जहां पंखा ना चलने की है वही हर हाथ मोबाइल बंद पड़ा हुआ है इस संदर्भ में सहरायें गांव निवासी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जनहित के बिंदुओं पर लड़ने हेतु जाने जाने वाले रालोद के प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने जेई को फोन करके बताया कि आपके  स्थानीय संविदा कर्मी लाइन मैन लाइन बनाने का पैसा मांग रहे हैं तो उनके द्वारा कहा गया कि हम लाइनमैन से बात करके बताते हैं लाइनमैन से बात करने के बाद उन्होंने स्पष्ट तौर पर रालोद प्रदेश सचिव से LINE बनाने हेतु ₹1000 दिए जाने की बात कही विषय यह है कि ऐसे लोगों से विभागीय जेई को पैसा मांगने में जरा सा संकोच नहीं है तो आम इंसान का क्या हाल होगा घटना से उग्र रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पांडे ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर जेई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहरायें गांव की लाइट नहीं बनाई जाती है तो हम ग्रामीणों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर बैठने का काम करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे